शुभेंदु अधिकारी के भाई की कार पर हमला, टीएमसी पर आरोप

हाल ही में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की कार पर कांथी में हमला हुआ है. हमले के समय सौमेंदु कार में नहीं थे. कार चालक को चोट आई है. हमले का आरोप टीएमसी पर लग रहा है. इस घटना को लेकर सौमेंदु के भाई दिब्येंदु अधिकारी ने टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष रामगोविंद दास पर हमले का आरोप लगाया और कहा कि इसकी शिकायत पुलिस ऑब्जर्वर से कर दी है. वहीं, सौमेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तीन मतदान केंद्रों पर रामगोविंद दास और उनकी पत्नी की देखरेख में धांधली हो रही थी. हमारे वहां पहुंचने से इन्हें समस्या होने लगी इसलिए हमारी गाड़ी पर हमला किया गया. इससे पहले पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गारघेटा विधानसभा क्षेत्र से सीपीएम उम्मीदवार सुशांत घोष पर भी हमले की घटना हुई. वोटिंग की शुरुआत होने से पहले पूर्वी मेदिनीपुर जिले के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सतसतमल में हुई फायरिंग की घटना में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





