भारत

जमीन का सीमांकन करने गए राजस्व दल पर हमला, केस दर्ज

jantaserishta.com
28 Jan 2025 6:23 PM IST
जमीन का सीमांकन करने गए राजस्व दल पर हमला, केस दर्ज
x
जान बचाकर भागे तहसीलदार-पटवारी.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उच्च न्यायालय के आदेश पर जमीन के सीमांकन के दौरान मंगलवार को दो गुटों में विवाद हो गया। हालात ऐसे बने कि राजस्व विभाग के अमले को जान बचाकर भागना पड़ा। जमीन की नाप-जोख कराने गए अमले में शामिल पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सरोल थाना क्षेत्र के हुरावली मेहरा में जमीन का विवाद चल रहा है और उच्च न्यायालय के निर्देश पर जमीन का सीमांकन किया जाना था। इसके लिए तहसीलदार अनिल माधव, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित राजस्व अमला खेत पर सीमांकन के लिए पहुंचे, इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के विवाद और झगड़े के बने हालात के बीच राजस्व अमले को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा है। नगर पुलिस अधीक्षक अशोक जादौन ने बताया है कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर राजस्व का दल सीमांकन के लिए गया हुआ था, तभी सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। इसके अलावा, गाली-गलौज और पत्थरबाजी भी की गई। इस मामले में पटवारी की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
राजस्व विभाग ने एक वीडियो फुटेज उपलब्ध कराया है, जिसमें मारपीट करते हुए 14-15 लोगों को देखा जा सकता है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story