भारत

रत्नागिरी मस्जिद पर हमला, असदुद्दीन ओवैसी का बयान

Nilmani Pal
13 March 2025 11:45 PM IST
रत्नागिरी मस्जिद पर हमला, असदुद्दीन ओवैसी का बयान
x

महाराष्ट्र। AIMIM पार्टी के सांसद असदुद्दीन ओवैसी महाराष्ट्र के रत्नागिरी में मस्जिद पर हमले का आरोप लगाया है और दावा किया है कि पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद पर हमला किया गया है। ओवैसी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अब पुलिस ने ओवैसी के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि ये एक प्रथा है, जिसमें होली की शोभायात्रा मस्जिद के दरवाजे तक लाई जाती है और लकड़ी को मस्जिद की सीढ़ियों से छुआ जाता है। आइए जानते हैं इस प्रथा के बारे में।

रत्नागिरी पुलिस ने होली उत्सव के दौरान एक समुदाय द्वारा दूसरे समुदाय के पूजा स्थल में जबरन प्रवेश करने की खबरों का खंडन किया है। पुलिस ने बताया है कि महाराष्ट्र के कोंकण की परंपराएं अलग अलग हैं, जिसमें 'मडाची मिरवणूक' नामक एक प्रथा है। इसमें होली की शोभायात्रा मस्जिद के दरवाजे तक लाई जाती है और लकड़ी को मस्जिद की सीढ़ियों से छुआ जाता है। हर साल, इस शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोग भी भाग लेते हैं।

AIMIM पार्टी के सांसद असदुद्दीन ओवैसी महाराष्ट्र के रत्नागिरी में मस्जिद पर हमले का आरोप लगाया है और दावा किया है कि पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद पर हमला किया गया है। ओवैसी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अब पुलिस ने ओवैसी के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि ये एक प्रथा है, जिसमें होली की शोभायात्रा मस्जिद के दरवाजे तक लाई जाती है और लकड़ी को मस्जिद की सीढ़ियों से छुआ जाता है। आइए जानते हैं इस प्रथा के बारे में।

Next Story