भारत

पुलिस पर हमला, पकड़े गए तो निकली हेकड़ी, मांगी माफी

jantaserishta.com
3 July 2025 3:42 PM IST
पुलिस पर हमला, पकड़े गए तो निकली हेकड़ी, मांगी माफी
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र से वाहन चेकिंग के दौरान बाइक का कागज मांगने पर दबंगों ने दारोगा से ही मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया था। दरोगा के साथ हाथापाई कर वर्दी फाड़ने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपियों को पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने आरोपियों की सारी हेकड़ी निकाल दी। आरोपियों की कान पकड़वाकर थाने में परेड कराई गई। दोनों आरोपी माफी मांगते नजर आए। आरोपियों ने कहा कि अब ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे। इस बार माफ कर दीजिए। इससे पहले घटना के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार किया गया था।
आपको बता दें कि लखनऊ के नगराम थाने में तैनात दरोगा अमित भाटी की पिटाई कर वर्दी फाड़ने के मामले में गोसाईगंज के साहनखेड़ा निवासी नागेंद्र, राहुल व इनके साथी धर्मेंद्र उर्फ वीरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें धर्मेंद्र को दरोगा व हमराही ने घटना के फौरन बाद ही पकड़ लिया था, जबकि नागेंद्र और राहुल को करोरा के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी पुलिस से घटना के बारे में क्षमा याचना भी करते देखे गए, कान पकड़ कर परेड कराई गई लेकिन पुलिस ने जेल भेज दिया।
दरअसल दरोगा अमित भाटी हमराही दीवान नितेश कुमार के साथ छंगाखेड़ा गांव से लौट रहे थे। रास्ते में थाना क्षेत्र के बरकत नगर भटठी चौराहे के पास मंगलवार रात एक बाइक बीच सड़क पर खड़ी थी। दरोगा ने रुक कर सड़क पर खड़ी बाइक के बाबत जानकारी करने लगे थे, तभी उक्त तीनों आरोपियों ने हाथापाई करते हुए दरोगा की वर्दी फाड़ दी थी। बचाव करने आए सिपाही से भी भिड़ गए थे।
उधर, लखनऊ में सीआरपीएफ जवान की पत्नी से सोने की चेन लूटने वाले कानपुर के लुटेरे को पुलिस ने बुधवार को दबोचा है। उसके कब्जे से लूटी गई चेन का टुकड़ा व घटना में इस्तेमाल चोरी की हुई बाइक बरामद की है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि कृष्णानगर थाना क्षेत्र में नौ मई को एक सीआरपीएफ जवान की पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर बाइक सवार दो लुटेरों ने एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एक के पास सोने की चेन लूट ली थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। लुटेरों ने छह जून को भी एक महिला से लूट की कोशिश की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इसी सिलसिले में बुधवार को कृष्णानगर क्षेत्र के गंगाखेड़ा रेलवे अंडरपास से एक युवक को दबोचा गया। उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन का टुकड़ा व घटना में प्रयुक्त चोरी की हुई बाइक बरामद हुई है। उसकी पहचान कानपुर के नौबस्ता मछरिया यशोदा नगर बाइपास निवासी मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है। उसके अन्य साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरिफ अपनी प्रेमिका के साथ लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में आजादनगर बगिया नंबर तीन बदाली खेड़ा में किराए के मकान में रहता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story