भारत
जुआ बंद कराने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत 3 घायल
jantaserishta.com
10 Jun 2023 5:00 PM IST

x
ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में जुए का खेल बंद कराने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। वारदात में थाना प्रभारी अभिजीत कुमार सहित तीन पुलिस वाले घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस हमला करनेवाले ग्रामीणों में से छह लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घायलों में सहायक अवर पुलिस निरीक्षक विकास कुमार और आरक्षी रौशन तिर्की के नाम शामिल हैं। घटना के बाबत एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि बंदगांव थाना क्षेत्र के करिका गांव में यह घटना हुई है। क्षेत्र नक्सल प्रभावित है। ग्रामीण हाट-बाजारों में अवैध रुप से लगने वाले जुए के खेल ह्यहब्बा-डब्बा को पुलिस बंद कराने पहुंची थी, तभी पुलिस टीम पर हब्बा-डब्बा संचालक समेत अन्य ग्रामीणों ने हमला कर दिया। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने हब्बा-डब्बा का डाइस और सामान समेत हजारों रुपये नगद बरामद किए हैं।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसजुआचाईबासाथाना प्रभारीJharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliceGamblingChaibasastation in-charge
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





