भारत

पुलिस टीम पर हमले से हड़कंप: थानेदार समेत 11 पुलिसकर्मी घायल, महिलाओं ने पुलिस वाहन को भी कर दिया क्षतिग्रस्त

jantaserishta.com
17 Feb 2025 8:09 AM IST
पुलिस टीम पर हमले से हड़कंप: थानेदार समेत 11 पुलिसकर्मी घायल, महिलाओं ने पुलिस वाहन को भी कर दिया क्षतिग्रस्त
x
कड़ी कार्रवाई होगी.
सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. यह घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है. जब पुलिस को सूचना मिली कि आदिवासी इलाके में बड़े पैमाने पर देसी शराब का अवैध कारोबार चल रहा है. ऐसे में पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद कारोबारी ने विरोध करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते लगभग 30-40 आदिवासी महिलाओं का एक झुंड वहां इकट्ठा हो गया और पुलिस पर ईंट-पत्थरों, लाठियों से हमला कर दिया.
हमले में प्रतापगंज थानाध्यक्ष समेत कुल 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए. हमले के दौरान तस्करों ने पुलिस वाहन और दो मोटरसाइकिलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. फिलहाल पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब भी जब्त किया है. हालांकि, हमले के कारण पुलिस को भागना पड़ा. घटना में घायल पुलिसकर्मियों को प्रतापगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ भी बोलने से बच रही है. वहीं, पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी है.
आपको बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भी जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब का कारोबार जारी है. पुलिस और प्रशासन इस पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी करती रहती है. बावजूद शराब कारोबारी चोरी-छिपे शराब बनाने और सप्लाई करने से बाज नहीं आ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story