भारत

पुलिस गश्ती दल पर हमला, सिपाही की मौत, अपराधियों का आतंक

jantaserishta.com
7 Sept 2022 8:37 AM IST
पुलिस गश्ती दल पर हमला, सिपाही की मौत, अपराधियों का आतंक
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।
सीवान: बिहार के सिवान में पुलिस गश्ती दल पर बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही की मौत हो गई. जबकि, एक ग्रामीण घायल हुआ है. मृतक सिपाही की पहचान बाल्मीकि यादव के रूप मे हुई जो सिसवन थाना में तैनात था. घटना सिसवन थाना क्षेत्र सिसवन मोड़ की है.
बताया जा रहा है कि गश्ती दल गश्ती कर वापस लौट रहा था. तभी मोड़ पर 4 लोग बैठे थे. पुलिस को देखते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी.
एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि 4 बदमाशों ने पुलिस गश्ती दल पर अचानक से फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक ग्रामीण भी घायल हुआ है जिसके इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल उसका सीवान के सदर अस्पताल में इलाज जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story