मोदी सरकार पर हमला, संजय सिंह बोले- सुष्मिता सेन को ललित मोदी मिल जा रहा है लेकिन सरकार को नहीं

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है. संजय सिंह ने कहा कि ललित मोदी बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को मिल जा रहा है लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार को नहीं मिल रहा है. बता दें कि ललित मोदी को फिलहाल भारत में भगोड़ा करार दिया जा चुका है. खेल जगत को आईपीएल देने वाले ललित मोदी को लीग की शुरुआत के दो साल बाद ही 2010 में देश छोड़कर भागना पड़ा था. उनके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे. वह अभी ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्लोएन स्ट्रीट पर एक लग्जरी मैंशन में रहते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





