
x
पढ़े पूरी खबर
सागर: मध्य प्रदेश के सागर में भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की गाड़ी पर शनिवार रात पत्थर से हमला किया गया था. इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिगों को बालमित्र कक्ष में रखा गया और परिजनों के सामने उनसे पूछताछ की गई. नाबालिगों ने बताया कि खेत में घुसी नीलगाय को भगाने के लिए पत्थर मारा था.
घटना बरायठा थाना इलाके की है. जानगाड़ीी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9 बजे बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी एक शादी समारोह से होकर लौट रहे थे. इस दौरान विधायक की गाड़ी पर पत्थर लगा था. इससे आगे का कांच टूट गया. इसके बाद विधायक ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कराया. फिर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की.
विधायक लोधी ने बताया कि मैं फ्रंट सीट पर बैठा था. इस दौरान किसी ने पत्थर मारा, जो उसी साइड आकर लगा, जहां वे बैठे थे. कांच के टुकड़े मेरे ऊपर गिरे. हालांकि, मुझे चोट नहीं लगी. लोधी ने कहा, पत्थर किसने मारा पता नहीं. उन्हें किसी पर संदेह नहीं है.
बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि विधायक की गाड़ी पर हमला करने वाले दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की गई. उन्होंने बताया कि खेत में नीलगाय घुस गई थी. नीलगाय को भगाने के लिए उसने पत्थर मारा था, जो गलती से विधायक की गाड़ी को लग गया. मामले में पूछताछ दोनों नाबालिग को छोड़ दिया गया है.
Tagsविधायक की गाड़ी पर हमलासागरसागर न्यूज़मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़हिरासत में दो नाबालिगAttack on MLA's carSagarSagar NewsMadhya PradeshMadhya Pradesh Newstwo minors in custody
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





