भारत
केजरीवाल पर हमला चुनावी मुद्दे को भटकाने की साजिश : कांग्रेस प्रत्याशी
jantaserishta.com
19 Jan 2025 4:52 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन का दौर समाप्त हो गया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित और कालकाजी से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर हुए हमले को चुनाव के समय मुद्दा भटकाने की साजिश करार दिया।
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि इलाके में लोग बिजली के तारों के जाल के बीच जी रहे हैं। छोटी सी चिंगारी भी खतरनाक रूप ले सकती हैं। यहां पर सड़कें खुदी हुई हैं और चारों तरफ गंदगी है। आतिशी दावा कर रही हैं कि दिल्ली में सत्ता वापसी के बाद नई शराब नीति लागू करेंगी। लेकिन हम अरविंद केजरीवाल और उनकी भ्रष्ट सरकार की नई शराब नीति लागू नहीं होने देंगे।
अलका लांबा ने आगे कहा, रमेश बिधूड़ी 10 साल तक कालकाजी से विधायक रहे, लेकिन उन्होंने यहां लोगों को अपना शक्ल तक नहीं दिखाया। अब लोग बदलाव चाहते हैं, जिसका एक ही विकल्प कांग्रेस और अलका लांबा है। लोगों के बीच हूं और लोगों को पूर्ण समर्थन मिल रहा है।
अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को अलका लांबा ने मुद्दों से भटकाने के लिए सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के दोनों बड़े नेताओं को इस पर शर्म आनी चाहिए। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर कहा, मैं हिंसा की निंदा करता हूं। लेकिन भाजपा ने हमला करवाया है ये बात अभी सामने नहीं आया है, वहीं केजरीवाल की गाड़ी ने किसको टक्कर मारी है, ये भी पता नहीं चला है। लेकिन भाजपा और आप के आपसी झगड़े से चुनाव ठीक दिशा में नहीं जा रहा है। मेरी दोनों से अपील है कि वो मुद्दों पर चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित पर चप्पल फेंकने का जो चलन शुरू किया, ये उसी का नतीजा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





