भारत

भारतीय मछुआरों पर हमला, श्रीलंकाई नौसेना पर लगा ये आरोप

Nil dhankar
26 Nov 2022 2:09 PM IST
भारतीय मछुआरों पर हमला, श्रीलंकाई नौसेना पर लगा ये आरोप
x

तमिलनाडु। रामेश्वरम के भारतीय मछुआरों ने आरोप लगाया है कि श्रीलंकाई नौसेना ने आज तड़के उनकी नाव पर हमला किया. आरोप है कि एक नाव में सवार चार मछुआरे आज सुबह भारतीय समुद्री सीमा क्षेत्र में मछली मार रहे थे कि अचानक श्रीलंकाई नौसेना ने उनकी नाव पर हमला कर दिया.

मछुआरों ने कहा कि हालात ऐसे हुए कि वे समुद्र के बीच में अपने जीवन के लिए लड़ रहे थे. बाद में उनके साथी मछुआरों ने अन्य नावों की मदद से उन्हें बचाया और वापस किनारे पर लेकर आए. साथ में उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि भारतीय कोस्टगार्ड भारतीय सीमा में मछली पकड़ने वाले मछुआरों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराते हैं.

उन्होंने कहा कि सबसे पहले श्रीलंकाई गश्ती नौका देशी नाव से टकराई. इसके बाद उधर से दावा किया गया कि मछुआरे श्रीलंकाई जलक्षेत्र में सीमा पार कर गए हैं. टाकराव से नाव के आगे का हिस्सा टूटकर दो भागों में हो गया और चारों मछुआरे गिरफ्तार किए जाने के डर से बीच समुद्र में कूदकर भाग निकले. मछुआरों ने यह भी कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें उस क्षेत्र में दोबारा मछली पकड़ने आने से मना किया है. श्रीलंकाई नौसेना के कथित हमले के कारण, भारतीय मछुआरों ने अपनी नाव और लगभग दो लाख रुपये के मछली पकड़ने के गियर खो दिए. किनारे से एक और नाव को मदद के लिए बुलाया गया तब जाकर समुद्र के बीच में फंसे मछुआरे बच सके. मछुआरों ने यह भी आरोप लगाया कि हमला समुद्र के भारतीय हिस्से में हुआ था.


Next Story