भारत

बांग्‍लादेश में ह‍िंदुओं पर हो रहा हमला दुर्भाग्‍यपूर्ण : नवनीत राणा

jantaserishta.com
29 Nov 2024 8:52 AM IST
बांग्‍लादेश में ह‍िंदुओं पर हो रहा हमला दुर्भाग्‍यपूर्ण : नवनीत राणा
x
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी की करारी हार के बाद बैठकों का दौर जारी है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने कहा है कि पार्टी का एक वर्ग चाहता है कि भविष्य में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ना चाहिए।
कांग्रेस पर भी कई सवाल उठाए गए। जिसमें कहा गया कि जिस वक्त हमें चुनाव प्रचार करना चाहिए था। हम सीटों के बंटवारे पर चर्चा कर रहे थे। अंबादास दानवे के बयान पर भाजपा नेता नवनीत राणा ने कहा है कि मैं आपको केवल इतना बता सकती हूं कि 2019 में जब हमने चुनाव लड़ा था, तब उनके पास कुछ ज़्यादा सीटें थीं, लेकिन उन्हें भाजपा के साथ गठबंधन भी पसंद नहीं था। आज जब उनकी सीटें कम हैं, तो उन्हें कांग्रेस का गठबंधन भी पसंद नहीं है। चाहे उनकी सीटें ज़्यादा हों या कम, उन्हें अपना गठबंधन पसंद नहीं है। इससे आप समझ सकते हैं कि जो लोग अहंकार से भरे होते हैं, उन्हें कोई भी साथी पसंद नहीं होता, चाहे वह अच्छा हो या बुरा। वे केवल अपने स्वार्थ और पद के लिए राजनीति करते हैं। उनके मन में मुख्यमंत्री बनने के सपने थे, यही वजह है कि आज उन्हें कांग्रेस भी पसंद नहीं है। मेरा मानना ​​है कि दूसरों को महत्व देने वाला ही बदलाव ला सकता है, लेकिन जो अपने अहंकार में खोया रहता है, मुझे नहीं लगता कि वह कभी बदलेगा।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर भाजपा नेता ने कहा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां जिस तरह से उनके घरों को जलाया जा रहा है। उनके कारोबार पर हमला किया जा रहा है। संतों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वह दुर्भाग्‍यपूर्ण है, लेकिन, विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस पर नहीं बोलेंगे क्योंकि वह वोटों की राजनीति करते हैं। कांग्रेस हमेशा बंटवारे की राजनीति करती है। बांग्लादेश की स्थिति देखने के बाद हम लोगों के आंखों में खून के आंसू है और इसलिए हम लोगों ने एक हैं तो सेफ का नारा दिया था। किसी देश में हिंदुओं के साथ गलत हो रहा है तो हम लोग एक साथ क्यों नहीं है। महाराष्ट्र में हम लोग एक साथ हैं और सुरक्षि‍त हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story