भारत

पूर्व प्रधान पर हमला, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
23 Oct 2022 9:11 AM IST
पूर्व प्रधान पर हमला, इलाके में फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

पुराने मामले में भी सरकारी गवाह है.
बांदा: यूपी के बांदा में एक दबंग युवक ने पूर्व प्रधान को अवैध तमंचे से गोली मार दी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. आनन फानन में खून से लथपथ अवस्था में पूर्व प्रधान को सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला अतर्रा थानाक्षेत्र के बल्लान गांव का है. बताया जा रहा है कि जिस दबंग भजन सिंह ने पूर्व प्रधान ओंकारनाथ द्विवेदी (58 साल) को गोली मारी, उससे उनकी पुरानी रंजिश है. पूर्व प्रधान उसी दबंग व्यक्ति भजन सिंह के एक पुराने मामले में भी सरकारी गवाह है.
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही दबंग ने पूर्व प्रधान को गोली मारी, वह घायल होकर वहीं गिर पड़े. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान को अस्पताल में भर्ती करवाया. लेकिन गंभीर हालत होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
वहीं, आरोपी भी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की. फरार आरोपी को रविवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
बांदा के डीएसपी आनंद पाण्डेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बल्लान गांव में भजन सिंह नामक शख्स ने पूर्व प्रधान ओंकारनाथ द्विवेदी को गोली मार दी है. हमारी एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ओंकारसिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया.
आरोपी भजन सिंह भी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था. हमारी टीम ने आरोपी को आज यानी रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है. उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं.
वहीं, ओंकारसिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. जैसे ही वह बयान देने की स्थिति में आते हैं तो उनसे बयान लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story