
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
सिगरेट ना जलाने पर दांत तोड़ दिए।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में शनिवार रात कार सवार युवकों की दबंगई देखने को मिली। सिगरेट ना जलाने पर महिला दुकानदार से मारपीट कर उसके दांत तोड़ दिए। महिला का बेटा बचाने आया तो उसे भी नहीं छोड़ा। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों की कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ विहार सेक्टर-9 में प्रेमधाम सोसायटी के गेट पर उषा यादव खोखा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। शनिवार रात वह खोखे पर बैठी थीं। इस दौरान कार सवार कुछ युवक आए और सिगरेट मांगी। उषा यादव ने कार के पास जाकर सिगरेट पकड़ा दी। इसके बाद कार सवार युवक सिगरेट जलाने के लिए कहने लगे तो महिला ने इनकार किया। इस पर युवक तैश में आ गए और गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए उषा यादव के दांत तोड़ दिए। उषा यादव का बेटा भूरे बचाने आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा होने पर प्रेम धाम सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपी युवकों की कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना को लेकर विजयनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल मां-बेटे को सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





