भारत

लोकतंत्र पर हो रहा हमला: राहुल गांधी

jantaserishta.com
25 March 2023 3:06 PM IST
लोकतंत्र पर हो रहा हमला: राहुल गांधी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के एक दिन बाद शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उन्होंने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा, मेरी आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अदानी के बीच संबंध कोई नई बात नहीं है।
उन्होंने कहा, मैं यह सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा कि शेल कंपनियों से जो 20 हजार करोड़ रुपये निकले हैं, वह किसका है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा कि वह यहां राष्ट्र की आवाज का बचाव करने के लिए हैं। उन्होंने कहा, मैं जेल जाने से डरता नहीं हूं, मैं उस प्रकार का व्यक्ति नहीं हूं और वे मुझे नहीं समझते हैं।
मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं और सिद्धांत पर रहूंगा।
गौरतलब है कि राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने मानहानि मामले में दोषी ठहराया था, इसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story