भ्रष्टाचार पर प्रहार जारी, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर में पड़ा छापा

नई दिल्ली: बिहार में भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ सरकार लगातार एक्शन में है. सरकार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ते हुए बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने आज एक और बड़ी कार्यवाही की है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. विजिलेंस ने इंजीनियर के राजगीर (Rajgir) और देवघर स्थित पैतृक आवास पर एक साथ धावा बोला है. इंजीनियर अरुण कुमार सिंह के घर पर छापेमारी जारी है. दरअसल राज्य सरकार को इनके काले कारनामों के बारे में लगातार खबर मिल रही थी. जिसके बाद इनपर लगे आरोपों के बारे में जानकारी जुटाई गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





