भारत

भ्रष्टाचार पर प्रहार, एआईजी दबोचे गए

jantaserishta.com
6 Oct 2022 3:32 PM IST
भ्रष्टाचार पर प्रहार, एआईजी दबोचे गए
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।
चंडीगढ़: पंजाब की स्टेट विजिलेंस टीम ने एआईजी आशीष कुमार को साल 2016 के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट का मामला चल रहा है. एआईजी पर आरोप है कि अमृतसर सेंट्रल जेल के अधीक्षक रहते हुए उन्होंने पूनम राजन की मदद की.
पठानकोट में तैनात एआईजी (अब कमांडेंट) आशीष कपूर, इंस्पेक्टर (अब डीएसपी) पवन कुमार और एएसआई हरजिंदर सिंह के खिलाफ साल 2016 के मामले में कार्रवाई की गई है. स्टेट विजिलेंस टीम ने इस मामले में एआईजी को गिरफ्तार कर लिया है.
पता चला है कि अमृतसर सेंट्रल जेल में एआईजी रहते समय साल 2016 में आशीष कपूर ने कुरुक्षेत्र के रहने वाले पूनम राजन को मदद पहुंचाई थी, जब वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था. पूनम राजन अपनी मां प्रेम लता, भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति के साथ जीरकपुर थाने में दर्ज एक एफआईआर में पुलिस रिमांड पर थी तो आशीष कपूर उनकी जमानत की व्यवस्था की. कपूर ने पुलिस थाने के इंस्पेक्टर और एएसआई से मिलकर इस मामले में निर्दोष करार दे दिया. उन्हें 10 करोड़ रुपये मिले, जिसे अलग-अलग बैंक खातों में भुनाया गया.
ऐसा करके आशीष कपूर, पवन कुमार और हरजिंदर सिंह ने पीसी (संशोधन) अधिनियम, 2018 और 420, 120-बी आईपीसी द्वारा संशोधित धारा 7, 7-ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत अपराध कियाय. मामले में एआईजी आशीष कपूर को गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story