भारत

केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

jantaserishta.com
31 March 2024 8:39 AM IST
केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
x
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के काफिले पर शनिवार रात हमला किया गया और गाड़ियों मेें तोड़फोड़ की गई। हमले में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। मंत्री संजीव बालियान खतौली थाना क्षेत्र के गांव मढरीमपुर में चुनावी जनसभा के लिए प्रधानपति राकेश सिंह के आवास पर पहुंचे थे।
मुजफ्फरनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि गांव मढरीमपुर के प्रधानपति राकेश सिंह के आवास पर जनसभा चल रही थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में अज्ञात लोग वहां पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। उनसे वहां से जाने काे कहा गया, तो उन्होंनेे गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। साथ ही बाहर खड़ी काफिले की गाड़ियों पर पथराव कर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता नितिन सोम, छोटू सोम, अभिषेक और भीम सिंह चौहान घायल हो गए। उन्हें मेरठ हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने काफिले पर पथराव किया। इससे काफिले में शामिल 8 से 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
शहर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि खतौली थाना पुलिस को गांव मढ़करीमपुर में कुछ अज्ञात युवकों द्वारा पथराव की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एएसपी ने बताया कि मामले मेंं केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story