भारत
बीजेपी पर निशाना, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आया ये बयान, जानें
jantaserishta.com
11 Sept 2022 1:22 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में विकास का वातावरण बनने से उनकी सरकार के प्रति राज्य के लोगों में उम्मीदें बंधी हैं। लेकिन, इससे विरोधियों को इतनी तकलीफ हो गई है कि वह एन केन प्रकारेण सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। यही नहीं 84 वर्षीय गुरुजी शिबू सोरेन पर भी दोषारोपण करने से बाज नहीं आ रहे हैं, लेकिन घबराने की बात नहीं है। ऐसे हालात अंग्रेजों के समय से देखते आ रहे हैं। वक्त आने पर विरोधियों के हर षड्यंत्र और आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने यह बातें दुर्गा सोरेन की जयंती के अवसर पर लोवाडीह में कही।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि वीर सपूतों के लंबे संघर्ष के बाद अलग झारखंड राज्य हमें मिला। लेकिन, राज्य गठन के 20 वर्ष पूरे होने के बाद भी जो विकास और उन्नति के सपने हमारे पूर्वजों ने देखे थे, वे टूटते और बिखरते नजर आए हैं। वर्ष 2019 में समस्त झारखंडवासियों ने पूरी ताकत और शिद्दत के साथ अपनी सरकार बनायी है। हमारी सरकार सभी के चेहरों पर मुस्कान लौटा रही है।
बड़े भाई दुर्गा सोरेन के बताए रास्ते पर चलते हुए हम सभी को राज्य और संगठन को मजबूत और आगे बढ़ाना है। दुर्गा सोरेन की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन लोवाडीह, रांची स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने अलग झारखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर मंत्री जगरनाथ महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीता सोरेन एवं अन्य ने भी श्रद्धांजलि दी।
शिबू सोरेन ने कहा कि आज हम अपने वीर शहीदों को याद कर रहे हैं। उन्होंने यहां की प्राकृतिक संपदा और जल, जंगल, जमीन को बचाने का काम किया है। आने वाली पीढ़ी भी झारखंड के जल, जंगल, जमीन बचाने का प्रयास करे, इसी में सभी की भलाई है।
दुर्गा सोरेन की जयंती पर माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर कांटाटोली चौक रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





