भारत

बीजेपी पर हमला, तेजस्वी यादव ने कही यह बात

jantaserishta.com
11 Aug 2022 3:06 PM IST
बीजेपी पर हमला, तेजस्वी यादव ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मानना है कि राज्य ने पूरे देश के सामने उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन बहुत मजबूत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल, वाम दलों, कांग्रेस और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का हाथ थाम लिया था। बुधवार को ही उन्होंने 8वीं बार प्रदेश के सीएम के तौर पर शपथ ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यादव ने कहा, 'बिहार ने वही किया, जो देश को करने की जरूरत है। हमने उन्हें रास्ता दिखाया है।' उन्होंने कहा, 'हमारी जंग बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे मुख्यमंत्री को गरीबों और युवाओं के दर्द का एहसास है। हम एक महीने के भीतर गरीबों और युवाओं को बंपर नौकरियां देंगे। यह इतना बड़ा होगा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा।'
यादव ने कहा, 'महागठबंधन या ग्रैंड अलायंस इतना मजबूत है कि विधानसभा में भाजपा अकेली ही विपक्ष बचेगी। भाजपा की तरफ से सांप्रदायिक तनाव फैलाया जा रहा है। वे क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।' खास बात है कि सीएम कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एक होने का आह्वान किया है।
भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि नीतीश के सहयोगी प्रदेश भाजपा तक पहुंचे थे कि वह 'उपराष्ट्रपति बनना चाहते हैं।' इसपर सीएम कुमार ने कहा, 'आपने एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना कि मैं उपराष्ट्रपति बनना चाहता हूं। क्या मजाक है! यह झूठ है। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। क्या वे भूल गए कि हमारी पार्टी ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में उनका कितना समर्थन किया है?'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story