भारत

बीजेपी पर हमला, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कही ये बात

jantaserishta.com
3 Sept 2022 12:53 PM IST
बीजेपी पर हमला, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने मणिपुर में जेडीयू विधायकों के दल बदलने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी को चुनौती दी है कि वह विधायकों को डरा-धमकाकर अपने खेमे में न करे, बल्कि उनसे इस्तीफा दिलाकर चुनावी मैदान में उतारे। उसके बाद जनता खुद ही तय कर देगी कि कौन किसके साथ है। बता दें कि एक दिन पहले पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में जेडीयू के 6 में से 5 विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।
बिहार महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के मुखिया जीतनराम मांझी ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि आप किसी दल के विधायक को डरा कर, समझा-बुझाकर, लालच देकर या ब्लैकमेल कर अपने साथ ले सकते हैं, लेकिन उससे जनादेश आपके साथ नहीं जा सकता। अगर सच में आप सिद्धांत की बात करतें हैं तो उन विधायकों से इस्तीफा दिलाकर उन्हें चुनावी मैदान में भेजिए। जनता तय कर देगी कि वह किनके साथ हैं।
बता दें कि मणिपुर में शुक्रवार को जेडीयू के 6 में से 5 विधायकों ने बीजेपी की सदस्यता ली। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भी उनके विलय को स्वीकार कर लिया। इसे बिहार में नीतीश कुमार द्वारा एनडीए से अलग होने के बाद बीजेपी के बदले वाले ऐक्शन के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में भी जेडीयू के सभी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story