
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुंबई: देश भर के कई राज्यों में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी की कड़ी आलोचना की है। उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 'ऑपरेशन लोटस' की तुलना आतंकवादी संगठन अलकायदा से की है। साथ ही बीजेपी को आतंकवाद से जोड़ा है। शिवसेना ने ऐसे आरोपों के लिए हाल के सियासी घटनाक्रमों का सहारा लिया है। भगवा पार्टी ने अपनी लेख में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस दावे का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ''आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने के लिए जो ऑपरेशन लोटस चलाया गया था, वह फेल हो गया है।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





