भारत
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर हमला, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
jantaserishta.com
11 Jun 2023 12:18 PM IST

x
फाइल फोटो
जयपुर: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भूमि विवाद को लेकर कांग्रेस नेता गौरव शर्मा की हत्या के लिए राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की है। रिपोर्ट के अनुसार, बारां में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा की बुधवार को हत्या कर दी गई थी।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत की आलोचना करते हुए शुक्रवार को सवाल किया, "क्या कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूदा स्थिति के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं? इस घटना ने समाज को स्तब्ध और भयभीत कर दिया है।" केंद्रीय मंत्री ने गौरव शर्मा को श्रद्धांजलि हुए सवाल किया कि अपराध रोकने में इतनी विफलताओं के बावजूद गृह विभाग में कोई बदलाव क्यों नहीं किया गया?
पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी के मुताबिक तलवाड़ा रोड के पास करीब 5 बीघा जमीन थी। करीब डेढ़ साल पहले गौरव शर्मा ने जमीन के सौदे का एग्रीमेंट करवाया था। वहीं डेढ़ महीने पहले राजेंद्र मीणा ने भी समझौता कराया था। बुधवार को जब गौरव शर्मा जमीन के पास खेत पर बैठे थे, तब राजेंद्र मीणा व उसका साथी रामकुमार मीणा भी वहां पहुंच गए। जब मीणा ने कांग्रेस नेता को जमीन के समझौते को रद्द करने के लिए कहा तो दोनों (शर्मा और मीणा) के बीच बहस छिड़ गई।
कहासुनी के दौरान गुस्से में आकर मीणा ने शर्मा पर गोली चला दी। गोली कांग्रेस नेता के सिर में लगी। इसके बाद राजेंद्र मीणा और रामकुमार दोनों मौके से फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोटा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान गौरव शर्मा की मौत हो गई।
Tagsगजेंद्र सिंह शेखावतकांग्रेस नेता की हत्याहत्याअशोक गहलोतअशोक गहलोत सरकारGajendra Singh ShekhawatCongress leader's murdermurderAshok GehlotAshok Gehlot government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





