
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत हासिल जानकारी मिलने का दावा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से 1 लाख 51 हजार 564 करोड़ रुपए का हिसाब मांगा है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में कागजात दिखाते हुए कहा कि चार साल से दिल्ली सरकार ने सीएजी की रिपोर्ट को विधानसभा में पेश नहीं किया है। उन्होंने आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि 2019 तक डीटीसी 38,753 करोड़ रुपए के घाटे में है जबकि दिल्ली जल बोर्ड पर 57 हजार 895 करोड़ रुपए का कर्ज हो चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





