भारत

मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी की 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रशासन ने की कार्रवाई

jantaserishta.com
29 April 2022 8:54 PM IST
मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी की 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रशासन ने की कार्रवाई
x
पढ़े पूरी खबर

मऊ: यूपी में मऊ जिले की पुलिस ने पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी की 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है. यह संपत्ति मुख्तार के सहयोगी और करीबी आनंद यादव और उनकी पत्नी मीरा के नाम पर थी. जिलाधिकारी कोर्ट के आदेश के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है.

जानकारी के अनुसार, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्की की गई. इस भूमि का गाटा संख्या 2172 और रकबा 168 कड़ी है. यह भूमि अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति से खरीदी गई थी. यह भूमि मऊ के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परदहा में है. सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिन अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने अवैध तरीके से संपत्ति कमाई है, उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.
जिला अधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत संपत्ति की कुर्की की है, इसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपए है. यह संपत्ति आनंद यादव और उनकी पत्नी मीरा यादव द्वारा अवैध तरीके से बनाई गई थी. अफसरों के अनुसार, आनंद यादव मुख्तार गैंग के 'आईएस 191 गैंग' के मुख्य सहयोगी था. CO सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी मऊ के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है. पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार संपत्ति कुर्क की है. ढोल नगाड़े बजाकर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के बारे में माइक से अनाउंस कर लोगों को जानकारी दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story