भारत

ATS का बड़ा एक्शन, यूपी में पीएफआई के 30 ठिकानों पर छापेमारी

jantaserishta.com
7 May 2023 5:05 PM IST
ATS का बड़ा एक्शन, यूपी में पीएफआई के 30 ठिकानों पर छापेमारी
x
लखनऊ (आईएएनएस)| यूपी पुलिस का आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) रविवार को प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों के राज्य भर में 30 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ समेत कुछ अन्य शहरों में छापेमारी चल रही है।
रिहाई मंच के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शोएब को लखनऊ से जबकि एटीएस की टीमें बहराइच के नजम कमर से पूछताछ कर रही हैं। पीएफआई के संदिग्ध अब्दुल खालिक को भी हिरासत में लिया गया है। परवेज अहमद और रईस अहमद को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है।
एटीएस के अनुसार, अब तक पीएफआई के 21 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है और 70 लोगों से पूछताछ की जा रही है। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story