भारत

ATS ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Jan 2026 5:12 PM IST
ATS ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार
x
खुलासा किया.
अहमदाबाद: गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को नवसारी जिले से 22 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद कथित आतंकी साजिश के व्यापक सबूतों का खुलासा किया है। आरोपी की पहचान फैजान शेख के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के दुंडावाला गांव का रहने वाला है। वह पिछले चार वर्षों से नवसारी के जारकवाड़ इलाके में रह रहा था और दर्जी का काम करता था।
एटीएस को हिंसक घटनाओं को अंजाम देने की तैयारियों के संबंध में खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद एजेंसी ने नवसारी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस के अनुसार, गोपनीय सूचनाओं से पता चला कि आरोपी ने आतंक फैलाने के उद्देश्य से चुनिंदा व्यक्तियों पर हमला करने और उनकी हत्या करने की साजिश रची थी और वह जिहाद और अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में भी शामिल था।
तकनीकी विश्लेषण और जांच के दौरान जांचकर्ताओं ने आरोपी द्वारा कथित तौर पर संचालित एक संदिग्ध इंस्टाग्राम खाते की पहचान की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन की डिजिटल जांच में जैश-ए-मोहम्मद और अल कायदा जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने वाली बड़ी मात्रा में चरमपंथी सामग्री मिली।
इसके साथ ही कई व्यक्तियों की निशान लगी तस्वीरें भी मिलीं हैं, जिनको संभावित टारगेट के तौर पर लिया जा रहा है। अधिकारियों ने अरबी और उर्दू में लिखे 29 पन्ने भी बरामद किए, जो एटीएस के अनुसार युवाओं को चरमपंथी विचारधारा से जोड़ने और गुमराह करने के उद्देश्य से थे।
ऑपरेशन के दौरान, अधिकारियों ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस जब्त किए। एटीएस ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने लगभग छह महीने पहले उत्तर प्रदेश के एक अज्ञात व्यक्ति से हथियार और गोला-बारूद खरीदा था।
डीएसपी हर्ष उपाध्याय ने आईएएनएस को बताया कि फिलहाल, उसके द्वारा टारगेट व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। तकनीकी विश्लेषण पूरा होने में दो-तीन दिन लगेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story