भारत

ATS ने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाले को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 Aug 2026 3:31 PM IST
ATS ने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाले को किया गिरफ्तार
x
आरोप है कि वह इंस्टाग्राम ग्रुप पर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर फरहतुल्ला घोरी और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मोहम्मद मसूद अजहर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता था।
मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे में आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह इंस्टाग्राम ग्रुप पर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर फरहतुल्ला घोरी और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मोहम्मद मसूद अजहर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता था। इस मामले में महाराष्ट्र एटीएस चार अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सोहेल रज्जाक शेख है, जो पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है। उसने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उसे ठाणे के पड़घा इलाके से गिरफ्तार किया गया। बाद में एटीएस ने उसके स्थानीय पड़घा पुलिस को सौंप दिया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे फरहतुल्ला घोरी और मसूद अजहर के वीडियो सुनना पसंद था। इसलिए उनके वीडियो डाउनलोड करके उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। एटीएस के अधिकारी ने बताया आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दो साल पहले एक ग्रुप बनाया था और उस ग्रुप में उसने 200 लोगों को जोड़ा था। आरोपी इंस्टाग्राम ग्रुप पर फरहतुल्ला घोरी और मसूद अजहर का वीडियो अपलोड करता था।
फिलहाल, इस मामले में सोहेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 (1) के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जांच एजेंसियों ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी बताया गया कि एटीएस चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि वे आतंकी फरहतुल्ला घोरी और मोहम्मद मसूद अजहर के वीडियो डाउनलोड करके देखते थे। हालांकि, इन चारों ने आतंकियों के वीडियो को आगे शेयर नहीं किया था। अभी पुलिस इन वीडियो को सुनने और उनके आगे के इरादों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि पिछले महीने महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए संदिग्धों के खिलाफ एक बड़ा तलाशी और पूछताछ अभियान चलाया था। एटीएस की 14 यूनिटों की 58 टीमों की ओर से 100 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story