भारत

किशन भरवाड़ मर्डर केस में एटीएस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया

jantaserishta.com
3 Feb 2022 10:40 AM IST
किशन भरवाड़ मर्डर केस में एटीएस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया
x
लगा ये आरोप।

अहमदाबाद : गुजरात एटीएस ने किशन भरवाड़ हत्याकांड (Kishan Bharwad murder case) में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. डिप्टी एसपी बीएच चावड़ा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर हत्यारों को शरण देने और हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है.

बता दें, गत 25 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद जिले धंधुका में बाइक सवार दो लोगों ने दिनदहाड़े किशन भारवाड़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना से 20 दिन पहले किशन भारवाड़ ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला पोस्ट किया था. इसको लेकर किशन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.हत्याकांड की जांच कर रही गुजरात एटीएस ने इससे पहले दो मौलवियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. एटीएस की टीम मंगलवार को गिरफ्तार मौलाना अय्यूब को उसके घर की तलाशी के लिए जमालपुर ले गई थी. किशन हत्याकांड के आरोपी मौलाना अय्यूब के घर के पास स्थित मदरसा से एक पिस्तौल और एक धार्मिक किताब बरामद हुई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story