ATS ने आतंकियों के मददगार को किया गिरफ्तार, आरोपी पर था 25 हजार रुपये का इनाम

फाइल फोटो
लखनऊ: पाकिस्तानी हैंडलरों (Pakistani handlers) को हवाला के माध्यम से रुपये भेजने वाले एजेंट मानवेन्द्र सिंह को यूपी ATS ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया है. ATS की ओर से कहा गया है कि मानवेंद्र सिंह 25 हजार का इनामी था. UP ATS को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर फर्जी दस्तावेज बनवाकर धोखाधड़ी करने के लिए अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवा रहे हैं. इन खातों में लोगों से पैसे मंगवाते हैं और उस पैसे को निकालकर हवाला के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर (Pakistani handlers) को पहुंचाते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





