भारत

थोड़ी ही देर में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह

jantaserishta.com
21 Sept 2024 4:15 PM IST
थोड़ी ही देर में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. उपराज्यपाल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. बता दें कि केजरीवाल के इस्तीफे से पहले आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया नेता चुना गया था. दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाली आम आदमी पार्टी की आतिशी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद तीसरी महिला नेता होंगी.

आतिशी ने आम आदमी पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. वह 2013 में चुनावी डेब्यू करने वाली आम आदमी पार्टी का पहला मैनिफेस्टो तैयार करने वाली घोषणापत्र मसौदा समिति की भी सदस्य रहीं और शुरुआती दिनों में पार्टी की नीतियों को आकार देने में अहम भूमिका निभाई. आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता के रूप में भी आतिशी ने प्रमुख मंचों पर मजबूती से पार्टी का पक्ष रखा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story