भारत
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या, तीनों हमलावर यूपी के अलग-अलग जिलों के हैं निवासी
jantaserishta.com
16 April 2023 10:53 AM IST

x
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हमलावर उत्तर प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं। लवलेश तिवारी बांदा, सनी सिंह हमीरपुर और अरुण मौर्य कासगंज का रहने वाला है। हैरानी की बात यह है कि तीनों के परिजनों ने हमलावरों से संबंधों से इनकार किया है और कहा है कि वे घटना से बहुत पहले ही अपने घरों को छोड़ चुके हैं।
तीनों पर पूर्व में छोटे-मोटे अपराधों के लिए मामला दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है।
दोनों भाइयों की हत्या के पीछे हमलावरों के मकसद का पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है।
तीनों हमलावर घटना के 48 घंटे पहले प्रयागराज आए थे और एक होटल में ठहरे हुए थे।
उन्होंने यह नहीं बताया कि अतीक अहमद और अशरफ को मार गिराने के लिए इस्तेमाल किए गए अत्याधुनिक हथियार उन्हें कहां से मिले।
एक पुलिस सूत्र के मुताबिक, तीनों में से एक ने कहा है कि उन्होंने अपराध को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि वे अंडरवल्र्ड में अपना नाम बनाना चाहते थे।
Tagsप्रयागराजप्रयागराज न्यूज़प्रयागराज पुलिसअतीक अहमदअतीक अहमद हत्याPrayagrajPrayagraj NewsPrayagraj PoliceAteeq AhmedAteeq Ahmed Murder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





