भारत

अतीक की बहन को बड़ा झटका, कोर्ट से आई ये खबर

jantaserishta.com
6 Jun 2023 9:45 AM IST
अतीक की बहन को बड़ा झटका, कोर्ट से आई ये खबर
x
प्रयागराज (आईएएनएस)| यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने उमेश पाल हत्याकांड में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी द्वारा दायर सरेंडर अर्जी को खारिज कर दिया है। इससे पहले 22 मई को आयशा के आत्मसमर्पण आवेदन के जवाब में प्रयागराज पुलिस ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया था कि उमेश पाल हत्याकांड की जांच के दौरान उन्हें इसमें आयशा की भूमिका के सबूत मिले हैं।
अपनी अर्जी में आयशा ने कहा था कि उन्हें मीडिया में आई खबरों से पता चला कि उन्हें उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story