भारत

अतीक को सजा: जज, वकीलों और पूर्व मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई

jantaserishta.com
31 March 2023 10:23 AM IST
अतीक को सजा: जज, वकीलों और पूर्व मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई
x

फाइल फोटो

वकीलों के घरों के बाहर पुलिस टीमों को तैनात किया गया है।
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में विशेष न्यायाधीश दिनेश चंद्र शुक्ला, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और उमेश पाल के वकीलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। उमेश पाल अपहरण मामले में गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और दो सहयोगियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के दो दिन बाद यह कदम उठाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उमेश पाल के वकीलों के घरों के बाहर पुलिस टीमों को तैनात किया गया है।
अतीक के गढ़ इलाहाबाद पश्चिम सीट से दूसरी बार विधायक रहे यूपी के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को भी अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है।
प्रयागराज के लूकरगंज में अतीक अहमद के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर गरीबों के लिए फ्लैट निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सिद्धार्थ नाथ सिंह ने 26 दिसंबर 2021 को भूमि पूजन किया था।
इन फ्लैटों का निर्माण प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story