भारत

अतीक के नाबालिग बेटे प्रयागराज में घूमते मिले, बाल सुधार गृह भेजा

jantaserishta.com
5 March 2023 9:34 AM IST
अतीक के नाबालिग बेटे प्रयागराज में घूमते मिले, बाल सुधार गृह भेजा
x
प्रयागराज (आईएएनएस)| माफिया से नेता बने सांसद अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटों को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के खुल्दाबाद स्थित किशोर गृह भेज दिया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को प्रयागराज की एक स्थानीय अदालत को दी। इससे पहले दो मार्च को पुलिस विभाग ने पूर्व सांसद के दो नाबालिग पुत्रों ऐजान अहमद और अबान अहमद को हिरासत में लेने से इंकार किया था।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अदालत को दी गई अपनी रिपोर्ट में धूमनगंज पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि चूंकि अतीक के दोनों नाबालिग बेटे प्रयागराज के चकिया इलाके में घूमते पाए गए थे, उन्हें 2 मार्च को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
सीजेएम ने पुलिस की रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लेते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए छह मार्च की तारीख तय की है।
इससे पहले अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने सीजेएम दिनेश कुमार गौतम की अदालत में अपने आवेदन में आरोप लगाया था कि बसपा विधायक राजू मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद 24 फरवरी को पुलिस ने उनके दोनों बेटों को पूछताछ के लिए उठाया था।
हत्या के मामले में अतीक, उसकी पत्नी शाइस्ता और भाई अशरफ को आरोपी बनाया गया है।
शाइस्ता ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया था कि 24 फरवरी के बाद से उनके दोनों बेटों का कोई पता नहीं है।
उन्होंने कहा था, धूमनगंज थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा उनके बेटों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही।
उन्होंने सीजेएम से धूमनगंज पुलिस से रिपोर्ट मांगने का अनुरोध किया था।
इस आवेदन पर कार्रवाई करते हुए, सीजेएम प्रयागराज ने 28 फरवरीको प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस से शाइस्ता द्वारा दायर आवेदन के जवाब में रिपोर्ट मांगी थी।
इस बीच पुलिस ने अतीक के छोटे भाई व पूर्व विधायक अशरफ की पत्नी रूबी व बेटी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story