भारत

अतीक अहमद का शार्प शूटर गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 April 2023 4:03 PM GMT
अतीक अहमद का शार्प शूटर गिरफ्तार
x
जानिए क्या है पूरा मामला
प्रयागराज। कौशांबी जिले की पुलिस ने अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवी के फरार भाई अब्दुल वली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस द्वारा 15 हजार का इनाम घोषित किए जाने के बाद अब्दुल वाली न्यायालय में सरेंडर करने के फिराक में था। अब्दुल वली पर शूटर अब्दुल कवी को शरण देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल बली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सराय अकिल थाना प्रभारी विनीत सिंह ने के भकन्दा गांव के रहने वाले अब्दुल वाली को किया गिरफ्तार विनीत सिंह को जैसे सूचना मिली थी कि अब्दुल वाली मेहनाजपुर के तराई इलाके में छिपा है मैं मैं फोर्स के साथ घेराबंदी करके किया गिरफ्तार अब्दुल कवी अतीक अहमद का शार्पशूटर है। अब्दुल कवी 2005 राजू पाल हत्याकांड के बाद से फरार था। आरोप है कि फरारी के दौरान अब्दुल कवी अपने घर आया जाया करता था और उसके भाई और परिजन उसे शरण देते थे।
इसके साथ ही यह लोग राजू पाल हत्याकांड के गवाह ओमप्रकाश पाल के ऊपर भी जानलेवा हमला किया था। इस पर पुलिस ने अब्दुल वली समेत उनके अन्य भाइयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की थी। जिसके बाद से अब्दुल वली लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने अब्दुल वली पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। जिसके बाद वह न्यायालय में सरेंडर करने के फिराक में लगा था। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल वाली न्यायालय में सरेंडर करने के लिए जाने वाला है और वह सराय अकिल थाना क्षेत्र के मिनहाजपुर गांव में मौजूद है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब्दुल वली को मिनहाजपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब्दुल वली से अतीक अहमद के विषय में भी जानकारी कर रही है। सूत्रों की माने तो अब्दुल वाली से पुलिस को अतीक अहमद के बारे में कुछ अहम जानकारी लगी है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के मिनहाजपुर गांव से अतीक अहमद के शार्पशूटर अब्दुल कवी को शरण देने के आरोप में उसके भाई अब्दुल वली को गिरफ्तार किया गया है। जोकि जनपद न्यायालय कौशांबी में सरेंडर करने के फिराक में था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब्दुल वली के ऊपर राजू पाल हत्याकांड के गवाह को धमकाने और उसके ऊपर फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Tagsअतीक अहमदगैंगस्टर अतीक अहमदशार्प शूटर गिरफ्तारअब्दुल वली गिरफ्तारatiq ahmedgangster atiq ahmedsharp shooter arrestedabdul wali arrestedउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story