भारत
Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद का पोस्टमॉर्टम जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
jantaserishta.com
16 April 2023 12:56 PM IST

x
प्रयागराज: चौंकाने वाली घटना में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में शनिवार रात पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अतीक और उसके भाई को उस समय गोली मारी गई जब उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, अतीक के सिर पर उस वक्त गोली मारी गई जब मीडियाकर्मी उससे बात कर रहे थे। घटना के समय दोनों भाइयों को हथकड़ी लगाई गई थी।
तीनों शूटरों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी के रूप में हुई है। अतीक और अशरफ की हत्या उस दिन हुई है जब अतीक के बेटे असद को प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था, असद का गुरुवार को झांसी में एनकाउंटर हुआ था।
अतीक और अशरफ के शवों का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों की बॉडी उनके परिजनों के हवाले कर दी जाएगी. आज ही दोनों को दफनाया जाएगा. उन्हें प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा. अतीक और अशरफ की हत्या में जिगाना मेड पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है. यह पिस्टल तुर्की में बनती है और गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर इसे यहां लाया जाता है. भारत में इस पिस्टल पर बैन लगा हुआ है. इसकी कीमत करीब 6 से 7 लाख रुपए है.
Tagsअतीक अहमदअतीक अहमद पोस्टमॉर्टमप्रयागराजप्रयागराज न्यूज़प्रयागराज पुलिसAteeq AhmedAteeq Ahmed PostmortemPrayagrajPrayagraj NewsPrayagraj Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





