भारत

Atiq-Ashraf Murder: अतीक-अशरफ हत्या मामला, आरोपी के पिता का आया बयान

jantaserishta.com
16 April 2023 8:30 AM IST
Atiq-Ashraf Murder: अतीक-अशरफ हत्या मामला, आरोपी के पिता का आया बयान
x
देखें वीडियो.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. तीन हत्यारों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. करीब 40 सेकेंड में दोनों की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया. पुलिस फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है. हमले के वक्त अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए प्रयागराज के काल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था.
हत्याकांड के शूटर लवलेश तिवारी के पिता का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि लवलेश का हमसे लेना-देना नहीं था. पांच से छह दिन पहले लवलेश बांदा स्थित घर आया था. पहले भी वो कभी-कभी घर आता था. पहले भी वो एक मामले में जेल गया था. लवलेश नशा करता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story