
x
प्रयागराज (आईएएनएस)| माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में थाना प्रभारी शाहगंज अश्विनी कुमार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। जांच में प्रथम ²ष्टया लापरवाही बरती जाने का मामला पाया गया है। इस बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने सूचना दी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अतीक और अशरफ हत्या मामले में शाहगंज थाना के एसएचओ अश्वनी कुमार सिंह, एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि एसआईटी की जांच में दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर यह कदम उठाया गया है।
गौरतलब हो कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन्हे पुलिस द्वारा चिकित्सा परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल परिसर में लाया जा रहा था।
Tagsअतीक अहमदअतीक अहमद हत्याशाहगंज थानाप्रयागराजप्रयागराज न्यूज़प्रयागराज पुलिसatiq ahmedatiq ahmed murdershahganj police stationprayagrajprayagraj newsprayagraj policeपुलिसकर्मी सस्पेंडसस्पेंडPoliceman suspendedsuspended
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





