भारत

अतीक-अशरफ मामला: आरोपियों को पत्रकार जैसा बर्ताव करने की ट्रेनिंग देने वाले तीन गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 April 2023 12:54 PM IST
अतीक-अशरफ मामला: आरोपियों को पत्रकार जैसा बर्ताव करने की ट्रेनिंग देने वाले तीन गिरफ्तार
x
एक कैमरा खरीदने में उनकी मदद की।
लखनऊ (आईएएनएस)| गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन हमलावरों को अस्पताल में मीडियाकर्मियों के समूह में शामिल होने से पहले असली पत्रकारों की तरह व्यवहार करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। आरोपियों की मदद करने वाले तीन लोगों को विशेष जांच दल ने हिरासत में लिया है।
पुलिस ने कहा कि एक स्थानीय समाचार वेबसाइट के लिए काम करने वाल तीन लोगों ने तिवारी को रिपोर्टिग का तरीका बताया और एक कैमरा खरीदने में उनकी मदद की।
मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने उन्हें बांदा रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि हत्यारों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह ने 15 अप्रैल को अतीक व अशरफ को गोली मारने से पहले पूरे दिन पत्रकार के रूप में दोनों का पीछा किया था।
इस बीच गुरुवार को भी शाइस्ता परवीन की तलाश जारी रही। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story