भारत

जहर खा लिया...लड़की की हरकत से प्रेमी के घर हड़कंप

jantaserishta.com
18 Nov 2022 5:36 PM IST
जहर खा लिया...लड़की की हरकत से प्रेमी के घर हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

जानें पूरा मामला।
कौशांबी: यूपी के कौशांबी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी. न सुनते ही उसने जहर खा लिया. युवती की हालत बिगड़ती देख पड़ोसियों के कहने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए. हालात गंभीर देखते हुए उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया.
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग सैनी कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर गांव के युवक से चल रहा था. दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे को चाहते हैं.
इसी बीच इस प्रेम कहानी की भनक युवक और युवती के परिजनों को लग गई. इसके बाद दोनों पर बंदिशें लगनी शुरू हो गईं. गुरुवार दोपहर करीब चार बजे युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने के लिए कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया.
इनकार से आहत हुई युवती ने जहर निगल लिया. देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी. ये सब देखकर उसके प्रेमी के होश उड़ गए. इसी बीच आसपास के लोग भी आ गए.
आनन फानन सभी युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए. यहां चिकित्सकों ने उसको प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया. उसका इलाज चल रहा है.
उधर, इस पूरे प्रकरण को लेकर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है. शिकायत दर्ज कराए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. युवती से पूछताछ करने के लिए पुलिस को भेजा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story