सारा अनाज खा लिया...हाथियों के झुंड ने पिकअप गाड़ी को बनाया निशाना

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार (Kotdwar) से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां हाथियों (Elephants) के एक झुंड ने एक मैक्स पिकअप गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और गाड़ी में रखा सारा अनाज चट कर गए. यह घटना नजीबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के पास हुई. गनीमत यह रही कि गाड़ी के ड्राइवर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. हाथियों के झुंड देख सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
हाथी टैक्सः
— Arunesh Pathania (@aruneshpathania) August 5, 2022
भूखे हाथियों ने उत्तराखंड के नजीबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के बीच एक मैक्स पिकअप वाहन पर धावा बोल दिया। वाहन अनाज से भरा हुआ था। हाथियों ने तसल्ली से सारा अनाज चट कर दिया।#Uttarakhand #wildlife pic.twitter.com/ePmkRqI6eW
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





