भारत
अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति सभी के लिए प्रेरणा: संजय सरावगी
jantaserishta.com
25 Dec 2025 11:59 AM IST

x
पटना: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ एक प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण करवाकर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया।
संजय सरावगी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति आज भी सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सिर्फ राजनीतिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और भाषाई दृष्टि से भी देश को समृद्ध किया। उन्होंने मैथिली भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाई और उसे संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल करवाया। इससे न केवल मिथिला के लोग, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी मैथिली की मान्यता बढ़ी। आज मिथिला के लोग ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के कई विद्यार्थी भी मैथिली को पढ़कर यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में पास हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन में हमेशा समाज और देश की भलाई को प्राथमिकता दी। उनके प्रयासों से भाषा, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव आए। मिथिला क्षेत्र में डीएमएसपी जैसी योजनाओं के माध्यम से उन्होंने मैथिली और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिया। उनके इस योगदान को आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी ने देश को न सिर्फ आर्थिक महाशक्ति बनाया, बल्कि सैन्य शक्ति के मामले में भी चौथे स्थान पर पहुंचाया, जिससे भारत का नाम दुनिया में और मजबूती से उभरा।
संजय सरावगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, दूरदर्शिता और जनता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके कार्यों और विचारों ने देश को एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा दी। उन्होंने जो नींव रखी, उसी पर आज देश आगे बढ़ रहा है। चाहे परमाणु शक्ति का विषय हो, भाषा और संस्कृति का विकास हो या देश की राजनीतिक स्थिरता, वह हर क्षेत्र में मिसाल रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





