Atal Bihari Vajpayee Jayanti: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती आज, पढ़े जन्मदिन पर विशेष ये खबर

Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: बात साल 1999 की है। तब लाहौर बस यात्रा के दौरान अपने एक भाषण में अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति की जोरदार अपील की थी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पूरी गर्मजोशी के साथ अटल बिहारी वाजपेयी का अभिनंदन किया। तब वहां मौजूद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हंसते हुए कहा था, 'वाजपेयी साहब, अब तो आप पाकिस्तान में भी चुनाव जीत सकते हैं।' दरअसल उस वक्त लाहौर में गर्वनर हाउस में हुए स्वागत समारोह में अटल ने अपनी कविता 'अब जंग नहीं होने देंगे हम' पढ़ी थी। अटल की कविता और लाहौर फोर्ट पर उनके भाषण ने पाकिस्तान के लोगों का दिल जीत लिया। इस पर नवाज शरीफ ने कहा, वाजपेयी साहब अब तो पाकिस्तान में भी चुनाव जीत सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





