भारत

आपदा के समय विपक्ष की बातों को नहीं सुन रहे, हमारा ध्यान जनता पर: मुकेश

Shantanu Roy
22 Aug 2023 11:28 AM GMT
आपदा के समय विपक्ष की बातों को नहीं सुन रहे, हमारा ध्यान जनता पर: मुकेश
x
पालमपुर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष बातचीत में पूछे गए प्रश्न कि विपक्ष में रहते हुए आपका आक्रामक रवैया था, परंतु सत्ता में आते ही आप कूल दिख रहे हैं। इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह किरदार का मसला है। उस समय विपक्ष के नेता के रूप में काम कर रहा था और सत्ता में भाजपा थी। ऐसे में भाजपा की सरकार हटाने का मसला था। अब कांग्रेस सरकार में भूमिका को निभा रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से एकमात्र मंत्री के प्रश्न के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अभी सरकार को बने लगभग 8 महीने हुए हैं। अभी कैबिनेट में मंत्री व चेयरमैन बनने बाकी हैं। जिला कांगड़ा राजनीतिक रूप में बहुत ही इंपोर्टैंट है। कांगड़ा की जनता ने हमें विधायक दिए हैं और कैबिनेट का विस्तार करना मुख्यमंत्री का अधिकार है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सी.एम. जयराम ठाकुर कांग्रेस सरकार की चिंता छोड़ केवल विपक्ष की भूमिका निभाने पर ध्यान दें। हरेक के अलग-अलग प्रश्न होते हैं, इनको भी हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से ज्यादा आपदा आज हिमाचल में आई है। प्रदेश में करीब 350 मौतें हो चुकी हैं। 10,000 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की बातों को हम नहीं सुन रहे हैं। हम प्रदेश की जनता के बीच जाकर आपदा से हुए नुक्सान का जायजा ले रहे हैं और जनता के दुखों को समझ रहे हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि ङ्क्षचतपूर्णी मंदिर में वी.आई.पी. दर्शनों पर 1100 रुपए लिए जाने पर कहा कि यह दर्शन के लिए ऑनलाइन माध्यम से लिए जाने का निर्णय जनहित में लिया गया है। इस तरह एकत्रित पैसे से गरीब जनता की सेवा, गरीब बेटियों की शादी व जरूरतमंदों की सहायता होगी।
Tagsआपदा प्रबंधनउपमुख्यमंत्रीउपमुख्यमंत्री मुकेशDisaster ManagementDeputy Chief MinisterDeputy Chief Minister Mukeshनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story