भारत

ऐन वक्त पर दूल्हे ने मांगी थार, कार के लिए तोड़ी शादी, होता रहा बारात का इंतजार

jantaserishta.com
16 Feb 2025 4:59 PM IST
ऐन वक्त पर दूल्हे ने मांगी थार, कार के लिए तोड़ी शादी, होता रहा बारात का इंतजार
x
FIR दर्ज.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाने में एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. दुल्हन पक्ष का आरोप है कि रिसेप्शन से ठीक पहले दूल्हे ने थार जीप की मांग की. जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वह बारात लेकर नहीं आया. हालांकि, दूल्हे ने आरोपों से इनकार किया है. फिलहाल, पुलिस ने दुल्हन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.
दरअसल, भोपाल की निकिता की शादी राजगढ़ निवासी राहुल चौहान से तय हुई थी. शुक्रवार को कोहेफिजा के मैरिज गार्डन में शादी का कार्यक्रम था. दुल्हन के परिजन, रिश्तेदार और मेहमान पूरी रात मैरिज गार्डन में बारात आने का इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन बारात लेकर नहीं पहुंचे. इसके बाद दुल्हन और उसके परिजन कोहेफिजा थाने पहुंचे.
आरोप लगाया कि रिसेप्शन से ठीक पहले दूल्हे ने थार जीप की मांग की और कहा कि जब तक उसे थार जीप नहीं मिलेगी वह बारात नहीं लाएगा. दुल्हन का आरोप है कि तीन दिन पहले जब दोनों के बीच बात हुई थी, तो दूल्हा थार जीप के साथ नकदी और जेवरात की मांग कर रहा था. साथ ही धमकी दे रहा था कि अगर मांग पूरी नहीं हुई, तो वह बारात लेकर नहीं आएगा. तब उसे लगा कि वह मजाक कर रहा है. दुल्हन का कहना है कि दूल्हा कारोबार में घाटे का हवाला देकर नकदी मांग रहा था.
वहीं, दहेज मांगने के आरोपों पर दूल्हे राहुल चौहान ने भी प्रतिक्रिया दी है. उसने आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उसका परिवार सक्षम है. इसलिए दहेज मांगने के आरोप झूठे हैं. दूल्हे ने कहा कि वह पिछले एक साल से कह रहा है कि वह शादी के लिए तैयार नहीं हैं. लेकिन लड़की पक्ष लगातार उस पर और उसके परिवार पर शादी के लिए दबाव बना रहा था. फिलहाल, दुल्हन की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे राहुल, उसके माता-पिता और भाभी के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story