भारत

इस समय पैसे की कमी से जूझ रही है कांग्रेस पार्टी

jantaserishta.com
14 March 2024 8:18 AM IST
इस समय पैसे की कमी से जूझ रही है कांग्रेस पार्टी
x

फाइल फोटो

खरगे का पीएम मोदी और भाजपा पर आरोप.
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को संकेत दिया कि पार्टी के पास पैसे की कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों द्वारा दिया गया चंदा जिन बैंक खातों में जमा किया गया था, उनपर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है तथा आयकर विभाग ने पार्टी पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए लोगों का आह्वान किया कि वे देश में संविधान और लोकतंत्र को "बचाने" के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में एक साथ मजबूती से खड़े हों और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें।
खरगे ने चुनाव में समान अवसर की आवश्यकता पर जोर दिया और आरोप लगाया कि भाजपा ने आयकर विभाग का सहारा लेकर कांग्रेस के खातों पर रोक लगवाई और जुर्माना लगवाया है। उन्होंने दावा किया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद भाजपा चुनावी बॉण्ड के माध्यम से मिले हजारों करोड़ रुपये का खुलासा करने के लिए तैयार नहीं हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष का कहना था, ‘‘यह हमारी पार्टी का पैसा था जो आप लोगों ने चंदे के रूप में दिया था, उन्होंने इसे फ्रीज कर दिया है और हमारे पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं... जबकि, वे (भाजपा) चुनावी बॉण्ड के बारे में खुलासा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उनकी चोरी और गलत काम सामने आ जाएंगे। खरगे ने गुजरात में एक क्रिकेट स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखे जाने का उल्लेख करते हुए कटाक्ष किया, ‘‘आप अभी जीवित हैं, ऐसे नामकरण किसी के निधन के बाद किए जाते हैं। जब कोई व्यक्ति जीवित होता है, तो उसके स्मारक नहीं बनाए जाते हैं। यह काम उसके चाहने वाले बाद में करते हैं।’’
उन्होंने यह भी दावा किया कि कलबुर्गी (गुलबर्गा) के लोगों ने ‘‘अपनी गलती को सुधारने’’ और आगामी चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने का फैसला किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से खरगे को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के उमेश जाधव ने उन्हें 95,452 वोटों के अंतर से हराया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story