शादी में मेहमानों को थूक वाली रोटी दिया, हलवाई का कर्मचारी गिरफ्तार

यूपी। मेरठ जिले में एक बार फिर थूककर रोटी बनाने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला 21 फरवरी की रात का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को सोमवार को दी.
अधिकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस अधीक्षक (शहर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति रोटी बनाते समय थूकता हुआ दिखाई दे रहा है.
यह वीडियो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के प्रेम मंडप का बताया जा रहा है. जहां एक व्यक्ति शादी समारोह के दौरान तंदूर के अंदर रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है. सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वहीं, कुछ स्थानीय निवासियों का दावा है कि यह घटना 21 फरवरी की रात को हुई थी.
मेरठ-थूककर रोटियां बनाने के वायरल वीडियो का मामला, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर रही पूछताछ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 25, 2025
आरोपी इमरान ग्राम मऊ खास का निवासी, 21 फरवरी को प्रेम ग्रीन मंडप में था शादी समारोह, थाना ब्रह्मपुरी पुलिस और शहर की स्वाट टीम ने पकड़ा#Meerut @meerutpolice @Uppolice pic.twitter.com/yEBNhM6Tyv





