ज्योतिषी का पोर्न वीडियो लीक, कई नेता थे संपर्क में, हड़कंप

महाराष्ट्र। नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ को पुलिस ने गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है. उस पर एक महिला को नशीला पदार्थ देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने और कई अन्य महिलाओं का शोषण करने का आरोप है. आरोपी पर आरोप है कि उसने धार्मिक अनुष्ठानों और दैवीय शक्तियों का झांसा देकर एक 35 वर्षीय विवाहित महिला का विश्वास जीता और नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बार-बार कुकर्म किया. पुलिस छापेमारी में खरात के 'ओक्स प्रॉपर्टी डीलर' ऑफिस से एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 अश्लील वीडियो क्लिप हैं. संदेह है कि इनमें कई हाई-प्रोफाइल महिलाएं और सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं. इन वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. जांच में यह भी सामने आया है कि खरात का एक पूर्व कर्मचारी नीरज जाधव महिलाओं को आपत्तिजनक फोटो भेजकर रंगदारी वसूलता था.
महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिस ज्योतिषी Ashok Kharat के धोए पैर, वह निकला रेप का आरोपी; CCTV में कैद हुई काली करतूतें
— Achyut Kumar Dwivedi (@dwivediachyut41) March 19, 2026
पढ़ें पूरी खबरhttps://t.co/kLbCvLmC44
Hidden Cameras, 58 Victims: Nashik Astrologer Arrested in Shocking Exploitation Case#nashik #AshokKharat pic.twitter.com/G6bEXURKRo
मामले में एक और सनसनीखेज पहलू तब सामने आया जब आरोपी के दफ्तर के एक कर्मचारी पर शिरडी में रंगदारी और अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ. इससे इस पूरे नेटवर्क के बड़े रैकेट होने की आशंका जताई जा रही है. अशोक खरात, जो पहले मर्चेंट नेवी में काम कर चुका है, बाद में ज्योतिष और अंकशास्त्र के जरिए चर्चित हुआ. उसके कई बड़े राजनीतिक नेताओं और प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है. अशोक खरात कई बड़े नेताओं का भविष्य बताने के लिए मशहूर हैं. राज्य के कई बड़े नेता अपना भविष्य जानने के लिए उनके पास जाते हैं.
पुलिस ने आरोपी के ठिकानों से भारी संपत्ति, नकदी, हथियार और दस्तावेज भी बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिछले 15 वर्षों में उसने लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सतपुते के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.
खरात की अकूत संपत्ति (करीब 200 करोड़ रुपये) और बड़े राजनेताओं के साथ उसकी तस्वीरों ने इस मामले को और गरमा दिया है. महाराष्ट्र सरकार ने इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए महिला IPS अधिकारी तेजस्विनी सतपुते के नेतृत्व में SIT का गठन किया है.





