भारत

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, नकल कराने वाले केंद्र के प्रिंसिपल और शिक्षक गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 Oct 2021 6:35 AM IST
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, नकल कराने वाले केंद्र के प्रिंसिपल और शिक्षक गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी एसटीएफ ने प्रयागराज से वित्तीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल में प्रिंसिपल और सहायक अध्यापक की भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने वाले परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल और शिक्षक को गिरफ्तार किया है. व्हाट्सएप के जरिए पेपर लीक कराने वालों में इस स्कूल के प्रिंसिपल का बेटा और बेटी भी शामिल थे जिनकी तलाश की जा रही है.

रविवार को प्रदेश भर में वित्तीय सहायता प्राप्त स्कूल में प्रिंसिपल और असिस्टेंट टीचर की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई. यूपी एसटीएफ ने प्रयागराज के कीडगंज इलाके के डॉक्टर केएन काटजू इंटर कॉलेज में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की तो इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल राम नयन द्विवेदी और फिजिक्स के टीचर अशोक तिवारी के मोबाइल से परीक्षा पेपर व्हाट्सएप के जरिए भेजने का मामला पकड़ में आया.
एसटीएफ की टीमों ने प्रिंसिपल और टीचर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि इस परीक्षा में प्रिंसिपल की बेटी आकांक्षा द्विवेदी भी भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज में बैठकर परीक्षा दे रही है. प्रिंसिपल पिता ने बेटी को पास कराने के लिए स्कूल के टीचर अशोक तिवारी को समय से पहले पेपर निकाल कर व्हाट्सएप के जरिए स्कूल के वाइस प्रिंसिपल आकाश खरे और अपने बेटे अनुग्रह द्विवेदी के मोबाइल पर भेजने को कहा था. अनुग्रह द्विवेदी सॉल्वर विकास कुमार के जरिए इस पेपर को सॉल्व करवा कर परीक्षा दे रही आकांक्षा को नकल कराने की फिराक में था.
एसटीएफ को पकड़े गए फिजिक्स टीचर अशोक तिवारी के मोबाइल से 39 व्हाट्सएप के स्क्रीनशॉट बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने सॉल्वर के जरिए बेटी को परीक्षा पास कराने की योजना बना रहे प्रिंसिपल और टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि स्कूल का वाइस प्रिंसिपल आकाश खरे, प्रिंसिपल का बेटा अनुग्रह द्विवेदी, सॉल्वर वीरेंद्र कुमार और परीक्षा दे रही प्रिंसिपल की बेटी आकांक्षा द्विवेदी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story